आप ग्रामीणांचल के इस प्रतिष्ठित सक्रिय महाविद्यालय के छात्र/छात्राएँ है जो विगत सत्र की परीक्षा में सफल होकर अपने पाठ्यक्रम के शेष भाग के पूरा करने के लिये आगामी सत्र में भी नियमित रूप से अध्ययन करेंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिये मैं उनको बधाई देता हूँ। प्रिय विद्यार्थियों जो स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पा रहे है हम महाविद्यालय परिवार की ओर से उनका हार्दिक स्वागत करते हैं और आशा करते है कि आप सब महाविद्यालय में अनुशासित होकर एक अच्छे नागरिक की पहचान उच्च शिखर तक पहुँचाएगें। इस शिमलाना की पवित्र धरा को उच्च शिखर पर लाने के लिए आप और हम निरन्तर तत्पर हैं जिससे सभी ज्ञान रूपी गंगा से पवित्र होकर ज्ञान अभिवृद्धि का बोध उत्पन्न करते हैं।
विद्यार्थियों से हमें पूर्ण आशा है कि वे कक्षाओं में समय पर पूर्ण अनुशासन में आकर ध्यानपूर्वक अध्ययन करेंगे और महाविद्यालय द्वारा निर्धारित वेशभूषा व कॉलेज परिचय-पत्र लेकर ही महाविद्यालय परिसर में प्रवेश करने की अनिवार्यता में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए महाविद्यालय में वी०एस०सी० की कक्षाएं प्रारम्भ हो चुकी है। जिससे छात्र/छात्राऐं अब बी०ए०, बी०कॉम० के साथ बी०एस-सी० में भी प्रवेश ले सकेंगे।
महाविद्यलाय के अनुभवी प्रबन्ध-तन्त्र से हम आपको और अधिक ऊर्जावान, कार्यवान, तेजस्वी व जिज्ञासु बनाने को सदैव तत्पर है जिससे आप लाभान्वित होकर निरन्तर प्रगति, उन्नति व उत्थान के पथ पर अग्रसर हो।
महाविद्यलाय में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाओं सहित.........
- प्राचार्य
Copyright 2026-2027. All Rights Reserved.